माली में बाजार पर हमले में कम से कम 12 नागरिकों की मौत

At least 12 civilians die in market attack in Mali
[email protected] । May 21 2018 11:33AM

पांच साहेल देशों के सैनिकों की संयुक्त सेना के एक सैन्य सूत्र ने बताया, ‘‘इस घटना के केन्द्र में जी -5 साहेल कमान के तहत आने वाले माली के सैनिक हैं।’’

बामको। उत्तरी माली के एक बाजार में हुये हमले में कम से कम 12 नागरिक मारे गये। इसमें, माली के एक सैनिक पर भी गोलीबारी की गई। सैन्य सूत्रों ने आज बताया कि यह हमला बुर्किना फासो की सीमा से लगे बोलिकेसी शहर में शनिवार को किया गया। पांच साहेल देशों के सैनिकों की संयुक्त सेना के एक सैन्य सूत्र ने बताया, ‘‘इस घटना के केन्द्र में जी -5 साहेल कमान के तहत आने वाले माली के सैनिक हैं।’’

सूत्र ने बताया, ‘‘बोलिकेसी के बाजार में एक सशस्त्र व्यक्ति ने एक सैनिक पर हमला किया। इसके बाद की परिस्थितियां अभी स्पष्ट नहीं है। घटनास्थल पर कम से कम 12 नागरिक मारे गये।’’ 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़