युगांडा में भारी बारिश से हुए भूस्खलन में कम से कम 34 लोगों की मौत

at-least-34-people-died-in-landslides-caused-by-heavy-rain-in-uganda
[email protected] । Oct 12 2018 5:29PM

पूर्वी युगांडा के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के चलते कम से कम 34 लोगों की मौत हो गयी है। रेड क्रॉस की एक अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी दी। रेड क्रॉस की प्रवक्ता इरीन नकासित्ता ने बताया

पूर्वी युगांडा के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के चलते कम से कम 34 लोगों की मौत हो गयी है। रेड क्रॉस की एक अधिकारी ने शुक्रवार को जानकारी दी। रेड क्रॉस की प्रवक्ता इरीन नकासित्ता ने बताया कि एलग्न पर्वत की तराई में सभी प्रभावित इलाकों में बचाव टीमों के पहुंचने पर और अधिक मृतकों के पता चलने की संभावना है। बुड्डा जिले में गुरूवार की दोपहर भारी बारिश के बाद चट्टानों के गिरने और भूस्खलन होने पर लोगों की मौते हुई हैं। इरीन ने बताया कि कम से कम तीन गांवों में कई मकान नष्ट हो गए हैं। कुछ मामलों में मिट्टी से शरीर के सिर्फ कुछ अंग ही बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया, ‘‘मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ लोग अब भी लापता हैं।’’राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘बुडुडा जिले में भूस्खलन से भारी तबाही और कुछ लोगों की मौत की दुखद खबरें मिली हैं। सरकार ने प्रभावित इलाके के लिए बचाव टीमों को रवाना किया है।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़