गृह मंत्रालय ने तस्लीमा नसरीन का रेजिडेंस परमिट एक और साल के लिए बढ़ाया

bangladeshi-author-taslima-nasreen-s-residence-permit-extended-for-one-year
[email protected] । Jul 21 2019 1:08PM

विवादित बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन के रेजीडेंस परमिट को गृह मंत्रालय ने एक साल के लिए बढ़ा दिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। स्वीडन की नागरिक तस्लीमा को साल 2004 से लगातार भारत में रहने की अनुमति मिल रही है।

नयी दिल्ली। विवादित बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन के रेजीडेंस परमिट को गृह मंत्रालय ने एक साल के लिए बढ़ा दिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। स्वीडन की नागरिक तस्लीमा को साल 2004 से लगातार भारत में रहने की अनुमति मिल रही है।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि उनके रेजीडेंस परमिट को एक और साल के लिए जुलाई 2020 तक बढ़ा दिया गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़