Belgium King Philippe ने खारिज किया PM Bart De Wever का इस्तीफा

बेल्जियम के राजा फिलिप ने देश में गहराए बजट संकट के बीच प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर का इस्तीफा नामंजूर कर दिया है। उन्होंने सत्तारूढ़ गठबंधन को वित्तीय गतिरोध सुलझाने के लिए बातचीत फिर से शुरू करने का निर्देश दिया है। रॉयल पैलेस के अनुसार सभी दल अगले तीन वर्षों की योजना पर सहमति बनाने के लिए राजी हैं।
ब्रसेल्स, छह नवंबर (एपी) बेल्जियम के राजा फिलिप ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर का इस्तीफा स्वीकार करने से इनकार कर दिया और उन्हें व सत्तारूढ़ गठबंधन को देश के बजट संकट का समाधान निकालने के लिए बातचीत फिर से शुरू करने को कहा। बजट को लेकर लंबे समय से जारी बातचीत विफल होने के बाद डी वेवर ने सोमवार को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। हालांकि, देश में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया की निगरानी करने वाले राजा ने इस्तीफे को मंजूरी देने के संबंध में अपना फैसला फिलहाल टाल दिया।
फिलीप ने पूरे सप्ताह गठबंधन में शामिल दलों के नेताओं से मुलाकात कर विचार-विमर्श किया। रॉयल पैलेस की ओर से जारी बयान में बताया गया, “सभी नेताओं ने अगले तीन वर्षों के लिए मजबूत बजटीय योजना पर सहमति बनाने का अपना संकल्प दोहराया।” बयान के अनुसार, सभी नेताओं ने जिम्मेदारी से काम करने और आपसी समझौते की भावना के साथ आगे बढ़ने पर सहमति जताई।
अन्य न्यूज़














