Bihar से लौटे शेफ Eitan Bernath ने अमेरिका जाकर Bill Gates को सिखाई रोटी बनानी, वायरल हुआ वीडियो

Bill Gates Making Roti
Twitter
एकता । Feb 03, 2023 2:26PM
बिल गेट्स का रोटी बनाना सीखने का वीडियो एटन बर्नथ ने अपने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में, एटन पहले बिल गेट्स का परिचय करवाते हैं। फिर उन्हें रोटी के बारे में बताते हैं। इसके बाद एटन, गेट्स को रोटी बनाने की प्रक्रिया बताते है। जहाँ एटन प्रक्रिया बताते नजर आ रहे हैं, वहीं गेट्स रोटी बनाने नजर आ रहे हैं।

माइक्रोसॉफ्ट के पूर्व चेयरमैन बिल गेट्स का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में गेट्स रोटी बनाना सीख रहे हैं और उसे घी के साथ खाते हुए भी नजर आ रहे हैं। गेट्स को रोटी बनाना कोई और नहीं बल्कि एटन बर्नथ सीखा रहे हैं। बता दें, एटन बर्नथ अमेरिका के एक मशहूर शेफ हैं, जो हाल ही में भारत की यात्रा पर आए थे। भारत आकर उन्होंने बिहार का दौरा किया था, जहाँ उन्होंने रोटी बनानी सीखी और अब वह गेट्स को इसे बनाना सीखा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: सरकार ने हमें जानवरों के हवाले कर दिया, रक्षक ही सुरक्षित नहीं तो देश में कौन सुरक्षित? पेशावर ब्लास्ट के बाद पाकिस्तान पुलिस ने बयां किया दर्द

बिल गेट्स ने एटन बर्नथ के साथ मिलकर बनाई रोटी

बिल गेट्स का रोटी बनाना सीखने का वीडियो एटन बर्नथ ने अपने ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में, एटन पहले बिल गेट्स का परिचय करवाते हैं। फिर उन्हें रोटी के बारे में बताते हैं। इसके बाद एटन, गेट्स को रोटी बनाने की प्रक्रिया बताते है। जहाँ एटन प्रक्रिया बताते नजर आ रहे हैं, वहीं गेट्स रोटी बनाने नजर आ रहे हैं। रोटी बनाने के लिए सबसे पहले गेट्स चम्मच से आटा गूंथते नजर आए। फिर रोटी बेलते नजर आए। अंत में दोनों घी के साथ रोटियों को चाव से खाते दिखें। रोटी बनाने के दौरान एटन ने गेट्स को बताया कि उन्होंने ये कहाँ से और कैसे बनानी सीखी है।

इसे भी पढ़ें: Indus Waters Treaty: पाकिस्तान से विवाद के बीच भारत की दो टूक, World Bank को सिंधु जल की व्याख्या का नहीं है अधिकार

एटन बर्नथ ने वीडियो के साथ शेयर किया खास नोट

एटन ने वीडियो के साथ एक खास कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपनी भारत यात्रा का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा, 'बिल गेट्स और साथ में भारतीय रोटी बनाकर खूब मस्ती की। मैं अभी बिहार, भारत से वापस आया, जहां मैं गेहूं के किसानों से मिला, जिनकी पैदावार नई अगेती बुवाई तकनीकों की बदौलत बढ़ी है। मैं "दीदी की रसोई" कैंटीन की महिलाओं से भी मिला, जिन्होंने रोटी बनाने में अपनी विशेषज्ञता साझा की।' एटन और बिल के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भारत के लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। भारतीय वीडियो के कमेंट सेक्शन में 'लव फ्रॉम इंडिया' लिखकर अपनी ख़ुशी जाहिर करते नजर आ रहे हैं।

अन्य न्यूज़