अंतरिक्ष इंजीनियर केनेथ केली- जिनके डिजाइन एंटिना से चंद्रमा पर पहुंचने में मिली थी मदद!

Kenneth Kelly

अंतरिक्ष इंजीनियर केनेथ केली का 92 साल की उम्र में निधन हो गया।केली ने अमेरिकी नौसेना में नस्लभेद की दीवार गिराने के लिए भी कार्य किया। उनके बेटे रॉन केली ने बताया कि केनेथ केली की 27 फरवरी को मौत हुई। वह पार्किंसन की बीमारी से ग्रस्त थे।

वाशिंगटन। अश्वेत इलेक्ट्रानिक इंजीनियर केनेथ का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके द्वारा डिजाइन एंटिना से चंद्रमा पर पहुंचने, टीवी एवं रेडियो संचार के लिए उपग्रह बनाने में मदद मिली और उनकी डिजाइन से नासा को परग्रहियों की तलाश के लिए मंगल पर भेजे गए रोवर से संचार स्थापित करने में मदद मिली। केली ने अमेरिकी नौसेना में नस्लभेद की दीवार गिराने के लिए भी कार्य किया। उनके बेटे रॉन केली ने बताया कि केनेथ केली की 27 फरवरी को मौत हुई। वह पार्किंसन की बीमारी से ग्रस्त थे।

इसे भी पढ़ें: जो बाइडेन ने कहा, महामारी से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका अब वापस लौट रहा

केली ने रडार एवं एवं एंटिना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक पेटेंट अपने नाम कराया था। उन्होंने शुरुआत में ह्यूज्स विमान के लिए काम किया था जिससे निर्देशित मिसाइल प्रणाली और उपग्रह बनाने में मदद मिली, जिसकी वजह से धरती पर बैठकर अपोलो मिशन पर नजर रखना संभव हुआ।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़