बोको हराम लड़ाकों ने उत्तरी कैमरून में किया आत्मसमर्पण

मजोगो में 60 लोगों ने उत्तरी कैमरून में अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इन लोगों का आरोप है कि आतंकवादी संगठन बोको हराम ने उन्हें बंधक बना लिया था, और उन्हें अपने साथ मिल कर लड़ने के लिए मजबूर किया था।
मोजोगो (कैमरून)। मजोगो में 60 लोगों ने उत्तरी कैमरून में अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इन लोगों का आरोप है कि आतंकवादी संगठन बोको हराम ने उन्हें बंधक बना लिया था, और उन्हें अपने साथ मिल कर लड़ने के लिए मजबूर किया था। सोमवार को एक समारोह में आत्मसमर्पण करने वालों ने पत्रकारों को बताया कि बोको हराम के साथ दो साल बिताने के बाद इन लोगों ने वहां से भागने का फैसला किया।
मूल रूप से कैमरून के लोगों ने बताया कि गांवों में हमले के दौरान बोको हराम के सैनिकों ने उन्हें बंधक बना लिया था और उन्हें नाइजीरिया ले गए थे, जहां उन्हें जिहादी समूह में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया था। इसमें करीब 400 लोग शामिल हैं, जिसमें 58 पुरुष, 86 महिलायें और 244 बच्चे हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वे बोको हराम के लिए लड़े थे और अब अपनी इच्छा से हथियार डाल रहे हैं।
उन्होंने जिहादियों से मुकाबला करने के लिए नाइजीरिया की सीमा पर स्थित एक गांव में बनाये गये चौकसी समूह के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। जिसके बाद चौकसी समूह ने उन्हें अधिकारियों को सौंप दिया।
अन्य न्यूज़