सीमा वर्मा बनीं अमेरिकी स्वास्थ्य सेवा एजेंसी की प्रमुख

[email protected] । Mar 15 2017 12:18PM

भारतीय अमेरिकी सीमा वर्मा अमेरिका में 13 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाली एक खरब डॉलर की मेडिकेयर एंड मेडिकएड सेवाओं का नेतृत्व करेंगी।

वाशिंगटन। भारतीय अमेरिकी सीमा वर्मा ने देश की प्रमुख स्वास्थ्य सेवा एजेंसी के शीर्ष पद की शपथ ली है। उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने व्हाइट हाउस में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कहा ''राष्ट्रपति ट्रंप ने स्वास्थ्य सेवा की प्रमुख एजेंसी का नेतृत्व करने के लिये अमेरिका के अग्रणी विशेषज्ञों में से एक का चयन किया है।’’ सीमा वर्मा 13 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाली एक खरब डॉलर की मेडिकेयर एंड मेडिकएड सेवाओं का नेतृत्व करेंगी।

सीमा ट्रंप प्रशासन में शामिल की जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी सदस्य हैं। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली किसी भी राष्ट्रपति के प्रशासन में अपनी सेवा देने वाली कैबिनेट रैंक की पहली अधिकारी हैं। निक्की भारतीय मूल की हैं। निजी स्वास्थ्य क्षेत्र में दो दशक से लंबे योगदान के बाद सीमा को यह शीर्ष संघीय पद हासिल हुआ है। सीमा ने इंडियाना, आयोवा, ओहियो, केंटुकी और मिशिगन जैसे राज्यों में स्वास्थ्य सेवा सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। सीमा ने कहा, ''मैं राष्ट्रपति की आभारी हूं और निजी क्षेत्र के अविश्वस्नीय प्रतिभाशाली समूहों को सरकारी सेवाओं में लाने की सराहना भी करती हूं।’’ उन्होंने कहा, ''मैं इस दल का हिस्सा बन खुश हूं।’’ सीमा ने कहा कि इस समय देश की स्वास्थ्य सेवा चौराहे पर खड़ी है और उसे दुरुस्त करने के अलावा हमारे पास कोई और विकल्प नहीं है।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़