कनाडा में सांप्रदायिक हिंसा, ट्रक चालक ने मुस्लिम परिवार को कुचला, चार की मौत

accident

कनाडा में वाहन चालक ने मुस्लिम परिवार को निशाना बनाकर रौंदा जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई।अधिकारियों ने बताया कि वाहन चालक ने परिवार को मुस्लिम होने के कारण उन्हें निशाना बनाया। घटना लंदन के ओंटारियो शहर में रविवार रात में हुई।

टोरंटो (कनाडा)। कनाडा में एक व्यक्ति ने अपने वाहन से जानबूझ कर एक मुस्लिम परिवार के पांच लोगों को टक्कर मार दी। घटना में परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी और एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने सोमवार को इस बारे में बताया। अधिकारियों ने बताया कि वाहन चालक ने परिवार को मुस्लिम होने के कारण उन्हें निशाना बनाया। घटना लंदन के ओंटारियो शहर में रविवार रात में हुई। प्रशासन ने बताया घटना के बाद मॉल के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें: वुहान लैब को फंड कर रहा था अमेरिका? 866 पन्नों वाले ईमेल चैट में अहम खुलासा!

पुलिस ने बताया कि वाहन ने एक मोड़ पर पीड़ितों को रौंद दिया। शहर के मेयर एड होल्डर ने कहा, ‘‘यह मुस्लिमों के खिलाफ सामूहिक हत्या का मामला है। नस्ली नफरत के कारण आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया।’’ मृतकों की पहचान सलमान अफजल (46), उनकी पत्नी मदीहा (44), उनकी बेटी युमना (15) और 74 वर्षीया दादी के तौर पर हुई। बुजुर्ग महिला का नाम नहीं बताया गया। अस्पताल में भर्ती कराए गए बच्चे का नाम फैयाज बताया गया है। घटना के शिकार लोगों के परिजन ने एक बयान जारी कर इस बारे में बताया और कहा कि लोगों को नस्ली नफरत और इस्लाम के खिलाफ घृणा को रोकने के लिए खड़ा होना चाहिए। बयान में कहा गया, ‘‘जो लोग भी सलमान और उनके परिवार को जानते थे उन्हें पता था कि वे बहुत अच्छे मुस्लिम थे। परिवार के लोग अपने-अपने क्षेत्र में बहुत अच्छा काम कर रहे थे। उनके बच्चे भी अपने स्कूल में पढ़ाई में अच्छा कर रहे थे।’’ घटना के बाद पुलिस ने वारदात स्थल की घेराबंदी कर दी और अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस प्रमुख स्टीफन विलियम्स ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि मुस्लिम होने के कारण परिवार को निशाना बनाया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़