चीन और पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में सहयोग को मजबूत करने की सहमति व्यक्त की

China, Pakistan

चीन और पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय निकायों में अपने सहयोग को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की है। चीन के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बीजिंग। चीन और पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय निकायों में अपने सहयोग को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की है। चीन के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दोनों देशों ने बृहस्पतिवार को एक वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा संयुक्त राष्ट्र मामलों पर चीन-पाकिस्तान परामर्श के तीसरे दौर का आयोजन किया।

इसे भी पढ़ें: अशोक गहलोत ने कहा- टीकाकरण में राजनीति नहीं लेकिन राज्यों में टीकों की भारी कमी

चीनी विदेश मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि बैठक में, संयुक्त राष्ट्र के सभी प्रमुख क्षेत्रों में आपसी हित के कई बहुपक्षीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। इसमें कहा गया है कि दोनों देश संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय मंचों पर अपने सहयोग को मजबूत करने और एक-दूसरे का समर्थन करने के लिए सहमत हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,695 नये मामले, और 37 मरीजों की मौत

दोनों देशों ने आतंकवाद विरोधी अभियान में सहयोग को मजबूत करना जारी रखने का फैसला किया है। विज्ञप्ति के अनुसार दोनों देशों ने बहुपक्षवाद की दृढ़ता से रक्षा करने और अंतरराष्ट्रीय मामलों में संयुक्त राष्ट्र की केंद्रीय भूमिका का समर्थन करने की भी सहमति व्यक्त की।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़