कोरोना वायरस के चलते चीन के राष्ट्रपति चिनफिंग की जापान यात्रा टली

राष्ट्रपति शी चिनफिंग की जापान की प्रस्तावित आधिकारिक यात्रा टाल दी गई है। योशीहिदे सुगा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘राष्ट्रपति शी की जापान यात्रा दोनों के लिए सुविधाजनक समय पर होगी।
तोक्यो। कोरोना वायरस प्रकोप के चलते चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की जापान की प्रस्तावित आधिकारिक यात्रा टाल दी गई है। जापान सरकार के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें: चीन में कोरोना वायरस से 3000 से ज्यादा मौतें, 80,400 मामलों की पुष्टि
योशीहिदे सुगा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘राष्ट्रपति शी की जापान यात्रा दोनों के लिए सुविधाजनक समय पर होगी।’’
इसे भी देखें- Coronavirus ने मचाई दुनियाभर में दहशत, क्या है इसके लक्षण और बचाव के उपाय
अन्य न्यूज़












