भूमध्य सागर में चीनी युद्धपोतों ने गोलाबारी अभ्यास किया

Chinese warships practiced of shelling in Mediterranean Sea
[email protected] । Jul 12 2017 5:07PM

चीन ने कहा है कि रूसी नौसेना के साथ संयुक्त अभ्यास के लिये जाने के क्रम में सबसे नयी पीढ़ी के उसके युद्धपोतों ने भूमध्य सागर में गोलाबारी अभ्यास किया।

बीजिंग। चीन ने कहा है कि रूसी नौसेना के साथ संयुक्त अभ्यास के लिये जाने के क्रम में सबसे नयी पीढ़ी के उसके युद्धपोतों ने भूमध्य सागर में गोलाबारी अभ्यास किया। चीन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि विध्वंसक हेफेई, पोत युनचेंग और सहायक जहाज लुओमाहू ने सोमवार के अभ्यास में हिस्सा लिया, जिसमें जहाज के डेक से बंदूकों एवं छोटे हथियारों से गोलीबारी करना शामिल था।

दोनों देशों की सेनाओं के बीच बढ़ते सहयोग को प्रदर्शित करते हुए ये चीनी जहाज इसके बाद रूसी शहरों सेंट पीटर्सबर्ग एवं कलीनिनग्राद के समुद्र में होने वाले ‘‘ज्वाइंट सी 2017’’ अभ्यास में हिस्सा लेंगे। चीन की नौसेना बेहद तेजी से भूमध्य सागर में संचालन कर रही है और हॉर्न ऑफ अफ्रीका कहे जाने वाले देश जिबूती में नौसैनिक साजो सामान अड्डे के निर्माण में सहायता कर रही है। मंगलवार को दक्षिण चीनी बंदरगाह झांजियांग से दो नौसैनिक जहाज रवाना हुए थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़