Europe को 2022 में शरण मांगने वालों के करीब 10 लाख आवेदन प्राप्त हुए

million asylum
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Commons

शरणार्थियों के लिए यूरोपीय संघ की एजेंसी ने कहा कि यूरोपीय संघ के 27 देशों और नार्वे तथा स्विटजरलैंड में शरण पाने के लिए करीब 9,66,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो 2021 से 50 प्रतिशत अधिक है। इस आंकड़े में 40 लाख यूक्रेनी शरणार्थी शामिल नहीं हैं, जिन्हें ईयू द्वारा अस्थायी संरक्षण प्रदान किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय संरक्षण प्राप्त करने के लिए लगभग 10 लाख लोगों ने 2022 में यूरोपीय संघ में आवेदन किया। बुधवार को प्रकाशित आंकड़ों से यह जानकारी मिली। वर्ष 2015-2016 के शरणार्थी संकट के बाद से यह सर्वाधिक संख्या है। शरणार्थियों के लिए यूरोपीय संघ की एजेंसी ने कहा कि यूरोपीय संघ के 27 देशों और नार्वे तथा स्विटजरलैंड में शरण पाने के लिए करीब 9,66,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो 2021 से 50 प्रतिशत अधिक है। इस आंकड़े में 40 लाख यूक्रेनी शरणार्थी शामिल नहीं हैं, जिन्हें ईयू द्वारा अस्थायी संरक्षण प्रदान किया गया है।

यूरोपीय एजेंसी के आंकड़े में इस वृद्धि को कोविड-19 से जुड़ी यात्रा पाबंदियों में ढील दिये जाने, बढ़ती खाद्य असुरक्षा और विश्व के कई हिस्सों में जारी संघर्ष से जोड़ कर देख रहा है। हालांकि, शरण मांगने वाले ज्यादातर लोगों ने ईयू में वैध तरीके से, मुख्य रूप से यात्रा वीजा के साथ विमान से प्रवेश किया, जबकि कुछ ने पश्चिमी बाल्कन क्षेत्र और भूमध्यसागर होते हुए बगैर अनुमति के प्रवेश किया। यूरोप में शरण मांगने वालों में शीर्ष पर सीरिया के नागरिकों का स्थान है, जहां की अर्थव्यवस्था युद्ध के बाद तबाह हो गई है।

सीरिया के लोगों के 1,30,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके बाद अफगानिस्तान के लोगों का स्थान है। तीसरे स्थान पर तुर्किये है, जहां से प्राप्त हुए आवेदनों की संख्या दोगुनी होकर 55,000 हो गई है। हालांकि, यूरोपीय एजेंसी ने यह नहीं बताया कि ईयू के किस देश को पिछले साल सर्वाधिक आवेदन प्राप्त हुए, लेकिन ईयू की एक आंतरिक आव्रजन रिपोर्ट में जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, ऑस्ट्रिया और इटली को शीर्ष पांच देश बताया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़