मिस्र में आतंकवादियों के साथ हुए संघर्ष में 14 पुलिस अधिकारी मारे गये

EXPAND 14 police officers killed in clashes with terrorist in Egypt

मिस्र के गीजा शहर में आतंकवादियों के साथ हुए संघर्ष के दौरान कम से कम 14 पुलिस अधिकारी मारे गये और आठ अन्य घायल हो गये।

काहिरा। मिस्र के गीजा शहर में आतंकवादियों के साथ हुए संघर्ष के दौरान कम से कम 14 पुलिस अधिकारी मारे गये और आठ अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने बताया कि गीजा स्थित अल-वाहत रेगिस्तान में आतंकवादियों के साथ हुई गोलीबारी में ये अधिकारी मारे गये।

पुलिस बल को रेगिस्तानी इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी और जब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश तभी उनके बीच यह संघर्ष और गोलीबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि संघर्ष के दौरान 14 पुलिस अधिकारी मारे गये और आठ अन्य घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि पुलिस बल इलाके में आतंकवादियों की तलाश कर रहा था। मिस्र के गृह मंत्री का अब तक इस संबंध में बयान नहीं आया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़