पाक में एक सीमेंट फैक्ट्री में विस्फोट, पांच की मौत, आठ घायल

Five dead in Sindh cement factory as squad tries to defuse bomb
[email protected] । Sep 19 2017 10:01PM

सिंध प्रांत में एक सीमेंट फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कम से कम पांच लोग मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए ।फैक्ट्री में एक विस्फोटक डिवाइस को निष्क्रिय किए जाने के दौरान यह हादसा हुआ।

कराची। सिंध प्रांत में एक सीमेंट फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कम से कम पांच लोग मारे गए और आठ अन्य घायल हो गए। फैक्ट्री में एक विस्फोटक डिवाइस को निष्क्रिय किए जाने के दौरान यह हादसा हुआ। मरने वालों में दो सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। डीआईजी सुकूर अकबर माल्ही ने बताया कि मोहर्रम से पहले खोजबीन अभियान के दौरान रोहड़ी इलाके में एक फैक्ट्री के गोदाम में विस्फोटक सामग्री रखी हुई मिली थी।

उन्होंने संवाददाताओं को बताया, ‘‘ सुरक्षा कर्मी और बम निरोधक दस्ते के सदस्य बम को निष्क्रिय करने की कोशिश कर रहे थे, उसी दौरान गोदाम में यह विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में पांच लोग मारे गए। इनमें दो बीडीएस अधिकारी, दो पैरा मिलिट्री रेंजर्स और फैक्ट्री का एक मजदूर शामिल है।’’ डीआईजी ने बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि रेंजर अधिकारियों समेत आठ अन्य लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

माल्ही ने बताया कि मोहर्रम से पहले एहतियात के तौर पर प्रांत के विभिन्न हिस्सों में खोजबीन अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच, कराची में पुलिस ने लश्कर ए झांग्वी से ताल्लुक रखने वाले दो आतंकवादियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़