नाइजीरिया की मस्जिद में आत्मघाती हमले में पांच मरे

Five killed in suicide attack on mosque in Nigeria

‘‘एक महिला हमलावर ने सुबह की नमाज के समय मस्जिद में हमला किया। हमले में पांच नमाजी मारे गए। उन्होंने बताया कि हमले में तीन अन्य नमाजी घायल हो गए।

कानो (नाइजीरिया)। उत्तर पूर्वी नाइजीरिया की एक मस्जिद में एक आत्मघाती महिला हमलावर के हमले में पांच लोगों की मौत हो गई। इस हमले के लिए बोको हराम को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। स्थानीय मिलीशिया ने बताया कि धमाका मैदुगुरी से 90 किलोमीटर दूर दिक्वा शहर की एक मस्जिद में कल स्थानीय समयानुसार सुबह पांच बजे हुआ।

जिहादियों के खिलाफ नाइजीरियाई सेना के साथ लड़ रहे स्थानीय मिलिशिया के एक नेता इब्राहिम लिमैन ने कहा, ‘‘एक महिला हमलावर ने सुबह की नमाज के समय मस्जिद में हमला किया। हमले में पांच नमाजी मारे गए। उन्होंने बताया कि हमले में तीन अन्य नमाजी घायल हो गए। उन्होंने इस हमले के लिए बोको हराम को जिम्मेदार ठहराया, जो ऐसे हमले करता है।

एक अन्य मिलिशिया नेता उमर अरी ने भी लिमैन की बात की पुष्टि की। अरी ने बताया कि सैनिकों ने शहर में एक अन्य आत्मघाती महिला हमलावर को तलाशी के लिए रोकने का प्रयास किया लेकिन उसने खुद को उड़ा लिया। इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़