बुर्किनाफासो में बंदूकधारियों के हमले में पांच लोगों की मौत

[email protected] । Oct 13 2016 10:48AM

रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि देश के उत्तरी हिस्से में माली से लगने वाली सीमा के समीप एक सैन्य चौकी पर सशस्त्र बंदूकधारियों के हमले में तीन सैनिकों और दो नागरिकों की जान चली गई।

औगादौगू। बुर्किनाफासो के रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि देश के उत्तरी हिस्से में माली से लगने वाली सीमा के समीप एक सैन्य चौकी पर सशस्त्र बंदूकधारियों के हमले में तीन सैनिकों और दो नागरिकों की जान चली गई। मंत्रालय ने कहा कि बुधवार तड़के इन्तागोम में हमला करने के बाद हमलावर भाग गए। एक सैनिक लापता है और तीन अन्य घायल हैं। हमले में मारे गए दो लोगों को पूर्व में हमलावर समझा गया था लेकिन वह नागरिक हैं।

हमले की किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। अल कायदा से जुड़े चरमपंथियों ने जनवरी में औगादौगू में हमला कर 30 लोगों को मार डाला था। इसके बाद से इस पश्चिम अफ्रीकी देश में कई हमले हुए हैं। चरमपंथियों ने जून माह में इन्तागोम पुलिस स्टेशन पर हमला कर तीन पुलिस कर्मियों की जान ले ली थी। देश के उत्तरी हिस्से में मारकोये में एक सितंबर को हमले में एक सीमा शुल्क अधिकारी और एक नागरिक की मौत हो गई थी। हमलावरों ने इस्लामिक स्टेट से संबद्ध होने का दावा किया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़