America के Former State Secretary Henry Kissinger का निधन

white house
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

वियतनाम युद्ध को खत्म करने तथा चीन के साथ अमेरिका के संबंध सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राजनयिक रूप से सक्रिय किसिंजर को विवादास्पद नोबेल शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर का बुधवार को निधन हो गया। वह 100 वर्ष के थे। उनकी परामर्श कंपनी ने यह जानकारी दी।किसिंजर ने अमेरिका के दो राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन और गेराल्ड फोर्ड के कार्यकाल में अपनी सेवाएं दी और वैश्विक मामलों पर असामान्य प्रभाव डाला।

उन्होंने वियतनाम युद्ध को खत्म करने तथा चीन के साथ अमेरिका के संबंध सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राजनयिक रूप से सक्रिय किसिंजर को विवादास्पद नोबेल शांति पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़