नहीं रही जॉर्जिया मछलीघर की सबसे बड़ी मछली, मादा व्हेल शार्क की मौत

Georgia aquarium's largest female whale shark dies
अटलांटा के जॉर्जिया मछलीघर की सबसे बड़ी मादा व्हेल शार्क की मौत हो गई है। मछलीघर ने अपने फेसबुक पेज पर एक बयान में कहा कि 2006 से मछलीघर में रह रही ट्रीक्सी की शुक्रवार को मौत हो गई।

अटलांटा (अमेरिका)। अटलांटा के जॉर्जिया मछलीघर की सबसे बड़ी मादा व्हेल शार्क की मौत हो गई है। मछलीघर ने अपने फेसबुक पेज पर एक बयान में कहा कि 2006 से मछलीघर में रह रही ट्रीक्सी की शुक्रवार को मौत हो गई। मछलीघर ने कहा, ‘‘उसे दिन में आने-जाने में कठिनाई हो रही थी। फिर उसकी तबियत खराब हो गई।

इसे भी पढ़ें: इस शर्त पर ही व्हाइट हाउस छोड़ेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप!  

चिकित्सा और देखभाल के प्रयासों के बाद अंततः उसकी मौत हो गई।” दुनिया में सबसे बड़ी मछली व्हेल शार्क की ग्रे रंग को त्वचा पर सफेद चकत्ते पाये जाते हैं। ये मेक्सिको और एशिया के कुछ हिस्सों सहित दुनिया भर के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में रहती हैं। इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजरवेशन ऑफ नेचर रेड लिस्ट ऑफ थ्रीटेन्ड स्पीसीज के अनुसार ये लुप्तप्राय मानी जाती हैं।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


अन्य न्यूज़