क्या रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्पुतनिक वी टीके की खुराक ली थी?

putin

व्लादिमीर पुतिन ने स्पुतनिक वी टीके की खुराक ली थी।रूस के राष्ट्रपति ने एक कार्यक्रम के दौरान एक सवाल के जवाब में उम्मीद जतायी कि टीकाकरण अभियान से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन से बचने में मदद मिल सकती है। रूस में बुधवार को कोरोना वायरस के 21,042 मामले सामने आए और 669 लोगों की मौत हो गयी।

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि उन्होंने देश में विकसित स्पुतनिक वी टीके की खुराक इस साल की शुरुआत में ली थी। रूस में कोरोना वायरस के मामलों और मौतों की संख्या में बढ़ोतरी के बीच राष्ट्रपति ने टीका लेने के बारे में खुलासा किया और लोगों को टीका लेने के लिए प्रेरित किया।

इसे भी पढ़ें: टेक्सास में प्राकृतिक गैस की पाइप लाइन में जोरदार धमाका, दो लोगों की मौत

उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान एक सवाल के जवाब में उम्मीद जतायी कि टीकाकरण अभियान से राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन से बचने में मदद मिल सकती है। रूस में बुधवार को कोरोना वायरस के 21,042 मामले सामने आए और 669 लोगों की मौत हो गयी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़