यूएस-2 विमान की खरीद को लेकर भारत और जापान में बातचीत जारी: जापानी अधिकारी

india-and-japan-talks-about-purchase-of-us-2-aircraft
[email protected] । Jan 9 2019 11:53AM

जापान के विदेश मंत्रालय में सहायक प्रेस सचिव नात्सुको सकाता ने यह भी कहा कि जापान को उम्मीद है कि भारत और जापान के विदेश एवं रक्षा मंत्रियों के बीच प्रस्तावित ''2+2'' वार्ता 2019 में जल्द से जल्द आयोजित की जाएगी।

नयी दिल्ली। भारत के यूएस -2 विमान खरीदने पर जापान के साथ बातचीत चल रही है। जापान के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यूएस-2 विमान जमीन और पानी, दोनों स्थानों से परिचालित हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- ट्रम्प के साथ दूसरे संभावित शिखर सम्मेलन से पहले चीन पहुंचे किम जोंग उन

जापान के विदेश मंत्रालय में सहायक प्रेस सचिव नात्सुको सकाता ने यह भी कहा कि जापान को उम्मीद है कि भारत और जापान के विदेश एवं रक्षा मंत्रियों के बीच प्रस्तावित '2+2' वार्ता 2019 में जल्द से जल्द आयोजित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें- इमरान खान ने भारत पर शांति प्रस्तावों को ठुकराने का आरोप लगाया

सकाता ने कहा कि यूएस-2 विमान को लेकर वार्ता ‘‘अब भी चल रही’’ है। भारत जापान से 12 शिनमायवा यूएस-2 विमान खरीदने पर विचार कर रहा है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़