CBSE का बड़ा Action: कॉपी चेकिंग पर Social Media पोस्ट किया तो नपेंगे टीचर, बोर्ड की सख्त चेतावनी

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की कॉपी जांचने वाले शिक्षकों को सोशल मीडिया पर मूल्यांकन प्रक्रिया से जुड़ी कोई भी जानकारी साझा करने पर सख्त चेतावनी दी है। बोर्ड ने इसे नियमों का उल्लंघन बताते हुए कहा है कि अफवाहें फैलाने या गोपनीय जानकारी लीक करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की जानकारी साझा न करें। बोर्ड ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कदम उठाए जा सकते हैं।
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया है कि, सीबीएसई बोर्ड के संज्ञान में आया है कि 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के मूल्यांकन प्रक्रिया में शामिल कुछ व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टिप्पणी कर रहे हैं, राय साझा कर रहे हैं और अनुभव शेयर कर रहे हैं। कई भ्रामक पोस्ट और तथ्यात्मक रुप से गलत हैं और उनसे संबंधित पक्षों हितधारकों के बीच भ्रम पैदा हो सकता है और अफवाहें भी फैल सकती है।
मूल्यांकन प्रक्रिया में शामिल कई लोगों के पोस्ट के बाद फैसला लिया गया
शीर्ष अधिकारी ने बताया है कि परीक्षा की मूल्यांकन प्रकिया गोपनीय होती है और उस पर सख्त नियम लागू होते हैं। सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर मूल्यांकन से संबंधित किसी भी भ्रामक जानकारी, अनुभव या राय को शेयर करना बिल्कुल निषिद्ध है। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने या तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत करने का कोई भी प्रयास पेशेवर अचारण का उल्लघंन करें। इस पर अनुशासनात्मक एक्शन लिया जा सकता है।
अन्य न्यूज़














