डूबते इंडोनेशियाई डॉक में फंसे 2 लोगों को भारतीय नौसेना ने बचाया

Indian Navy rescued two crew members
[email protected] । Jul 17 2018 3:15PM

रतीय नौसेना ने इंडोनेशिया के तैरते गोदी के भीतर से दो क्रू सदस्यों को आज बचाया। रक्षा प्रवक्ता ने यहां आज कहा कि यह गोदी अलापुजा जिले में थोट्टापल्ली तट पर फंस गया था।

कोच्चि। भारतीय नौसेना ने इंडोनेशिया के तैरते गोदी के भीतर से दो क्रू सदस्यों को आज बचाया। रक्षा प्रवक्ता ने यहां आज कहा कि यह गोदी अलापुजा जिले में थोट्टापल्ली तट पर फंस गया था। तैरता गोदी अल फत्तान इंडोनेशिया के साबांग से आ रहा था और अबु धाबी जा रहा था लेकिन दो दिन पहले वह यहां पर धंस गया। उसके भीतर चालक दल के दो सदस्य फंस गए थे जिन्हें बचाने का अनुरोध आया था।

उन्हें बचाने के लिए दक्षिण नौसेना कमान ने इंडियन नेवल एयर स्क्वाड्रन 322 से एडवांस्ड लाइट हेलिकॉप्टर भेजा। उन दोनों को बचा कर आईएनए गरूड़ पर लाया गया और आव्रजन औपचारिकताओं के लिए तटरक्षक तथा नागरिक प्रशासन को सौंप दिया गया। प्रवक्ता ने कहा कि मौसम को देखते हुए बचाव अभियान आसान नहीं था। समुद्र में इस अभियान में तेज हवाएं और बारिश मुख्य अवरोधक थे। यह अभियान तटरक्षक के अनुरोध पर किया गया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़