विश्व के तीसरे बड़े लोकतंत्र इंडोनेशिया के फिर राष्ट्रपति चुने गये विडोडो

indonesia-election-joko-widodo-re-elected-as-president
[email protected] । May 21 2019 10:44AM

इंडोनेशिया के चुनाव आयोग द्वारा 17 अप्रैल को हुए चुनावों की घोषणा बुधवार को किए जाने की संभावना थी, लेकिन अशांति और सड़कों पर प्रदर्शन के भय से परिणाम पहले की घोषित कर दिए गए।

जकार्ता। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो को विश्व के इस तीसरे बड़े लोकतंत्र का फिर से राष्ट्रपति चुना गया है। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। आयोग ने बताया कि ‘इंडोनेशियन डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ स्ट्रगल’ के सदस्य विडोडो ने अपने प्रतिद्वंद्वी एवं सेवानिवृत्त जनरल प्राबोवो सुबियांतो को हराया। आयोग द्वारा 17 अप्रैल को हुए चुनावों की घोषणा बुधवार को किए जाने की संभावना थी, लेकिन अशांति और सड़कों पर प्रदर्शन के भय से परिणाम पहले की घोषित कर दिए गए।

इसे भी पढ़ें: इंडोनेशिया में चुनाव हुए घोषित, दूसरी बार राष्ट्रपति बनेंगे विडोडो

आयोग ने बताया कि विडोडो (57) और उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मारूफ आमीन ने क्रमश: सुबियांतो एवं सांडियागा यूनो के खिलाफ 55.5 प्रतिशत से लेकर 44.5 प्रतिशत तक के अंतर से जीत हासिल की। अनधिकृत आंकड़ों के अनुसार विडोडो की जीत का पूर्वानुमान जताया गया था, लेकिन सुबियांतो (67) ने मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विडोडो की जीत को चुनौती देने का संकल्प लिया था और चेताया था कि इससे इंडोनेशिया में विरोध प्रदर्शन शुरू हो सकता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़