इराकी दूत के बेटों पर पुर्तगाल में हमले का आरोप

[email protected] । Aug 20 2016 11:07AM

पुर्तगाल ने कहा है कि 15 वर्षीय एक किशोर को निर्दयतापूर्वक पीटने के संदेह में गिरफ्तार किए गए, इराकी राजदूत के जुड़वां पुत्रों के खिलाफ वह राजनयिक कार्रवाई कर सकता है।

लिस्बन। पुर्तगाल ने कहा है कि 15 वर्षीय एक किशोर को निर्दयतापूर्वक पीटने के संदेह में गिरफ्तार किए गए, इराकी राजदूत के जुड़वां पुत्रों के खिलाफ वह राजनयिक कार्रवाई कर सकता है। पुर्तगाल के मीडिया में शुक्रवार को आई खबरों में कहा गया है कि यह घटना बुधवार को तड़के मध्य पुर्तगाल के पोन्टे डे सोर में हुई। खबर के अनुसार, शुक्रवार को एक फ्लाइट स्कूल के पास स्थानीय लोगों और छात्रों में झगड़ा हो गया जिसमें इराकी दूत का एक बेटा भी था।

लिस्बन में इराकी राजदूत के 17 वर्षीय पुत्र साद मोहम्मद रिधा को गिरफ्तार कर लिया गया लेकिन राजनयिक छूट होने के कारण फिर रिहा भी कर दिया गया। स्थानीय मीडिया की खबर के अनुसार, पीड़ित की खोपड़ी में फ्रैक्चर हो गया है और कई चोटें भी आई हैं। वह फिलहाल कोमा में है। इस हमले को लेकर लोगों में भड़के गुस्से के बीच विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह अत्यंत गंभीर मामला है। दोनों भाइयों को मिली राजनयिक छूट का संकेत देते हुए मंत्रालय ने कहा कि अगर न्यायिक अधिकारी अनुरोध करते हैं तो वह आवश्यक और समुचित कार्रवाई करेगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़