जापान में आपातकाल की घोषणा

Japan declares emergency

आबे ने मंगलवार को कहा, ‘‘ऐसे हालात बन रहे हैं जो लोगों के जीवन और अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं। मैं आपातकाल की घोषणा करता हूं।’’

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि होने के बाद मंगलवार को तोक्यो और देश के छह अन्य हिस्सों में एक महीने के लिए आपातकाल की घोषणा की। आबे ने मंगलवार को कहा, ‘‘ऐसे हालात बन रहे हैं जो लोगों के जीवन और अर्थव्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं। मैं आपातकाल की घोषणा करता हूं।’’ यह कदम दुनिया के विभिन्न देशों में लागू लॉकडाउन से कुछ कम सख्त है लेकिन स्थानीय गवर्नरों को लोगों से घरों में रहने और उद्योगों को बंद करने के लिए कहने का अधिकार देता है।

इसे भी पढ़ें: चीन ने कोरोना वायरस के घटनाक्रम दस्तावेज जारी किया

आबे ने कहा कि सरकार का यह कदम लोंगों से घरों में रहने के अनुरोध के रूप में आया है और यह आदेश नहीं है। इसका उल्लंघन करने वालों को दंडित नहीं किया जाएगा। घोषित आपातकाल छह मई तक के लिए है। आबे ने एक सरकारी कायर्बल से कहा कि हम में से हर एक के लिए अपनी गतिविधियों को बदलना सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से अपने संपर्कों में एक महीने के लिए 70-80 प्रतिशत तककमी लाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कोरोनो वायरस महामारी विश्व युद्ध के बाद का सबसे बड़ा संकट है। जापान में कोरोना वायरस के कारण अब तक 91 लोगों की मौत हो चुकी है और कुल 3,906 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा योकोहामा बंदरगाह पर एक क्रूज पोत पर 712 मामले सामने आए थे और 11 लोगों की मौत हो गयी थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़