हिरोशिमा में बमबारी की बरसी मना रहा है जापान

जापान हिरोशिमा पर अमेरिकी परमाणु बम हमले की 71वीं बरसी मना रहा है। इस अवसर पर हिरोशिमा के मेयर ने दुनिया से परमाणु हथियार खत्म करने के लिए एकजुट होने का अनुरोध किया है।

तोक्यो। जापान आज हिरोशिमा शहर पर अमेरिकी परमाणु बम हमले की 71वीं बरसी मना रहा है। इस अवसर पर हिरोशिमा के मेयर ने दुनिया से परमाणु हथियार खत्म करने के लिए एकजुट होने का अनुरोध किया है। अमेरिका के वर्तमान राष्ट्रपति बराक ओबामा के पहले परमाणु बम हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहर के दौरे पर आने के कुछ महीनों के बाद ही यह वार्षिक आयोजन हो रहा है।

अमेरिकी बी-29 बमवर्षक इनोला गे ने ‘लिटिल बॉय’ के रूप में करार दिये गये अपना घातक बम पश्चिमी जापानी शहर पर स्थानीय समयानुसार सुबह सवा आठ बजे गिराया। यह बम छह अगस्त 1945 को गिराया गया था। हिरोशिमा के मेयर कजुमी मतसुई ने ओबामा की यात्रा के दौरान शांति स्थापित करने की उनकी घोषणा को याद किया जो उन्होंने एक शानदार समारोह के दौरान की थी।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


Tags

    अन्य न्यूज़