जापान में आए भूकंप में मरने वालों की संख्या 48 हुई

[email protected] । Apr 20 2016 3:47PM

जापान के भूस्खलन की चपेट में आए इलाके से खोजकर्ताओं को आज एक व्यक्ति का शव मिला। इसी के साथ पिछले हफ्ते आए दो शक्तिशाली जलजलों में मरने वालों की संख्या 48 हो गई।

तोक्यो। दक्षिणी जापान के भूस्खलन की चपेट में आए इलाके से खोजकर्ताओं को आज एक व्यक्ति का शव मिला। इसी के साथ पिछले हफ्ते आए दो शक्तिशाली जलजलों में मरने वालों की संख्या 48 हो गई। तीन लोग अब भी लापता है। कुमामोतो प्रांत ने कहा कि 11 अन्य की मौत बीमारी की वजह से हुई है। 100,000 से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं या इलाके में आ रहे भूकंप बाद के झटकों की वजह से अपने घरों को छोड़ गए हैं। बहुत से लोग सीमित खाना और पानी के साथ शिविरों में तंग हालात में रह रहे हैं यहां तक कि कुछ अपनी कारों में रह रहे हैं।

गुरुवार रात 6.5 तीव्रता भूकंप का आया था जिसके बाद शनिवार अहले सुबह 7.3 तीव्रता का जलजला आया जिस वजह से कुमामोतो शहर के हिस्सों और क्यूशू द्वीप के आसपास के इलाकों में भारी नुकसान हुआ। शव मिनामिआसो के पहाड़ी गांव से बरामद हुआ, जहां दूसरे भूकंप की वजह से भूस्खलन हुआ था, जिसके कारण इमारतें और सड़कें धंस गई थीं। कुल शवों में 14 मिनामिआसो से बरामद हुए हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित शहर मशिको लग रहा है जहां 20 लोगों की मौत हुई है।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

All the updates here:

अन्य न्यूज़