जापान की संसद का विशेष सत्र, फुमिओ किशिदा को चुना जाएगा नया पीएम

जापान की संसद ने किशिदा को नया प्रधानमंत्री चुना गया।किशिदा पर आसन्न राष्ट्रीय चुनाव से पहले कोरोना वायरस वैश्विक महामारी और सुरक्षा चुनौतियों से तेजी से निपटने की चुनौती है।
तोक्यो। जापान की संसद ने पूर्व विदेश मंत्री फुमिओ किशिदा को सोमवार को देश का नया प्रधानमंत्री चुना। किशिदा योशिहिदे सुगा का स्थान लेंगे। सुगा और उनकी कैबिनेट ने दिन की शुरुआत में इस्तीफा दे दिया था। किशिदा और उनकी कैबिनेट के सदस्य दिन में बाद में शपथ ग्रहण करेंगे।
इसे भी पढ़ें: खत्म हुआ जापान में आपातकाल, कोविड-19 संबंधी नियमों में दिए जाएंगे ढील
किशिदा पर आसन्न राष्ट्रीय चुनाव से पहले कोरोना वायरस वैश्विक महामारी और सुरक्षा चुनौतियों से तेजी से निपटने की चुनौती है। जापान के पूर्व विदेश मंत्री किशिदा ने सत्तारूढ़ पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता पद का चुनाव पिछले सप्ताह जीत लिया था।
अन्य न्यूज़











