Xi Jinping to visit Moscow: शांति प्‍लान लिए अगले सप्ताह रूस के दौरे पर जा सकते हैं जिनपिंग, पुतिन से करेंगे मुलाकात, क्या खत्म होगा यूक्रेन युद्ध

Jinping
Creative Common
अभिनय आकाश । Mar 13 2023 2:06PM

चीन के विदेश मंत्रालय ने तुरंत शी के मास्को जाने की संभावना पर टिप्पणी के अनुरोध का जवाब नहीं दिया और क्रेमलिन ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। कोई अन्य विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं हैं।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपने समकक्ष  व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए रूस की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शी जिनपिंग अगले सप्ताह मॉस्को का दौरा कर सकते हैं। मामले से परिचित लोगों के आधार पर रॉयटर्स ने दावा किया है कि जिनपिंग , व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे और ये दौरा पहले की अपेक्षा जल्द ही होगा। बता दें कि रूस यूक्रेन युद्ध के बीच चीन की तरफ से शांति प्रस्तावक की भूमिका अदा करने की ललक इन दिनों खूब तेज हो उठी है। यात्रा की योजना को भी इस नजर से देखा जा रहा है। रूस की तास समाचार एजेंसी ने 30 जनवरी को बताया कि पुतिन ने शी को वसंत ऋतु में यात्रा के लिए आमंत्रित किया। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने पिछले महीने रिपोर्ट दी थी कि मास्को की यात्रा अप्रैल या मई की शुरुआत में हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: Iran-Saudi Arabia: चीन की मदद से हुआ सऊदी अरब और ईरान में अहम समझौता, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

चीन के विदेश मंत्रालय ने तुरंत शी के मास्को जाने की संभावना पर टिप्पणी के अनुरोध का जवाब नहीं दिया और क्रेमलिन ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। कोई अन्य विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं हैं। मामले की जानकारी देने वाले सूत्रों ने इस मुद्दे की संवेदनशीलता को देखते हुए पहचाने जाने से इनकार कर दिया। चीन और रूस ने 2022 के फरवरी में रूस द्वारा यूक्रेन पर आक्रमण करने से कुछ हफ्ते पहले "कोई सीमा नहीं" साझेदारी की, और दोनों पक्षों ने अपने संबंधों की ताकत की पुष्टि करना जारी रखा है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़