जर्मनी: ट्रेन में चाकू से किए हमले में एक की मौत, दो घायल
![Knife attack on German train leaves one dead and two injured Knife attack on German train leaves one dead and two injured](https://images.prabhasakshi.com/2018/5/germany_650x_2018053112253956.jpg)
उत्तरी जमर्नी के फ्लेन्सबर्ग शहर में एक ट्रेन में चाकू से किये गए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोगों के घायल होने की खबर है।
बर्लिन। उत्तरी जमर्नी के फ्लेन्सबर्ग शहर में एक ट्रेन में चाकू से किये गए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। संघीय पुलिस ने एक बयान में बताया कि घटना कल स्थानीय समयानुसार शाम सात बजे हुई। पुलिस ने बताया कि हमले के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। घायलों में 22 वर्षीय एक महिला पुलिस अधिकारी भी शामिल है।
बयान में कहा गया कि महिला ने अपनी पिस्तौल का इस्तेमाल किया, जिससे एक व्यक्ति के मारे जाने की आशंका है। जर्मनी के दैनिक समाचार पत्र ‘बिल्ड ’ की खबर के अनुसार एक व्यक्ति ने अन्य व्यक्ति पर चाकू से हमला कर दिया था और जिसके बाद महिला पुलिस अधिकारी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। इस पर हमलावर ने उस पर भी हमला किया।
जर्मनी की समाचार एजेंसी ‘डीपीए’ की एक खबर के अनुसार फ्लेन्सबर्ग के मुख्य स्टेशन को खाली करा लिया गया था और सेवाएं भी कुछ देर के लिए बाधित हुईं।
अन्य न्यूज़