कैमरून में भूस्खलन से 42 लोगों की मौत, बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

landslide-kills-42-in-cameroon-death-toll-may-increase
[email protected] । Oct 30 2019 4:17PM

बाफोउसाम वेस्ट रीजन की राजधानी है और यह स्थान देश की राजधानी से 300 किलोमीटर दूर है। यहां लगातार हो रही बारिश से पड़ोसी देश नाइजीरिया भी बुरी तरह प्रभावित है। कैमरून के राष्ट्रपति पॉल बिया ने घटना पर दुख प्रकट किया और मारे गए लोगों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

याउंदे। अफ्रीकी देश कैमरून के पश्चिमी शहर बाफोउसाम में लगातार बारिश के बाद हुए भूस्खलन में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई। एक स्थानीय अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर एएफपी से कहा कि लोगों की तलाश का काम जारी है। मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है। कैमरूम रेडियो टेलीविजन (सीआरटीवी) में एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि कुल 42 शवों को शहर के अस्पताल ले जाया गया है।इससे पहले मीडिया की रिपोर्टमें 30 लोगों के मारे जाने के बारे में जानकारी दी गई थी।

इसे भी पढ़ें: ताइवान में भूकंप के जोरदार झटकों से हिली इमारत, एक महिला की मौत

वेस्ट रीजन के एक स्थनीय अधिकारी ने बताया किजो मकान तबाह हुए हैं वे एक पहाड़ी के किनारे बने हुए थे। यह खतरे वाला क्षेत्र है। बाफोउसाम वेस्ट रीजन की राजधानी है और यह स्थान देश की राजधानी से 300 किलोमीटर दूर है। यहां लगातार हो रही बारिश से पड़ोसी देश नाइजीरिया भी बुरी तरह प्रभावित है। कैमरून के राष्ट्रपति पॉल बिया ने घटना पर दुख प्रकट किया और मारे गए लोगों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़