लातिन अमेरिका दुनिया में महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक स्थान: संयुक्त राष्ट्र

Latin America Is World''s Most Violent Region For Women, Says United Nations

संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि लातिन अमेरिका और कैरेबिया दुनिया में महिलाओं के लिए सबसे हिंसक क्षेत्र हैं। विश्व निकाय ने खासतौर पर मध्य अमेरिका और मैक्सिको को खतरनाक के रूप में रेखांकित किया है।

पनामा सिटी। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि लातिन अमेरिका और कैरेबिया दुनिया में महिलाओं के लिए सबसे हिंसक क्षेत्र हैं। विश्व निकाय ने खासतौर पर मध्य अमेरिका और मैक्सिको को खतरनाक के रूप में रेखांकित किया है। पनामा में पेश रिपोर्ट में, संयुक्त राष्ट्र महिला और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) ने पाया है कि इसे समाप्त करने के लिए कड़े कानून होने के बावजूद महिलाओं के खिलाफ अपराध बड़ी संख्या में हो रहे है।

लातिन अमेरिका में यूएनडीपी के लिंग मिशन के प्रमुख यूजेनिया पिज़ा-लोपेज़ ने एएफपी को बताया कि लातिन अमेरिका में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का मुद्दा बहुत भीषण है। हिंसाग्रस्त क्षेत्रों के संदर्भ को छोड़ दें तो यह महिलाओं के लिए बहुत हिंसक क्षेत्र है। रिपोर्ट में कहा गया है कि संबंधों के इतर महिलाओं के साथ यौन प्रताड़ना की दर इस क्षेत्र में दुनिया में सबसे ज्यादा है जबकि दंपति के रूप में महिला के खिलाफ अपराध के मामले में यह विश्व में दूसरे नम्बर पर है।

इसमें कहा गया है कि कैरेबिया में 10 में से तीन देशों में महिलाओं और युवतियों से बलात्कार की दर सबसे ज्यादा है। वहीं मध्य अमेरिका में महिला होने के कारण उनकी हत्या करने के मामले काफी ज्यादा हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि हर तीन में से दो महिलाओं की हत्या उनके लिंग के कारण की जाती है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़