अब महिला और पुरुष दोनों कर सकते हैं एक ही कंडोम का इस्तेमाल! दिसंबर से मार्केट में होगा उपलब्ध

Worlds First Unisex Condom
निधि अविनाश । Oct 29 2021 11:47AM

यूनिसेक्स कंडोम से महिला-पुरुष दोनों को बहुत होगा फायदा। वैज्ञानिकों ने दावा करते हुए कहा कि, इस कंडोम के इस्तेमाल से महिला और पुरुष दोनों की सेक्स लाइफ और हेल्थ दोनों में काफी सुधार आएगा। बता दें कि, यह कंडोम एक तरफ से चिपकाने वाला होता है और इसे रेगुलर कंडोम की तरह ही इस्तेमाल किया जा सकता है।

दुनिया का पहला यूनिसेक्स कंडोम (Unisex Condom) आ गया है। इसे मलेशिया (Malaysia) के एक वैज्ञानिक ने तैयार किया है। इस कंडोम का इस्तेमाल महिला और  पुरुष दोनों ही इस्तेमाल कर पाएंगे। एक खबर के मुताबिक, इस यूनिसेक्स कंडोम को गायनेकोलॉजिस्ट (Gynaecologist) ने मेडिकल ग्रेड मटेरियल से तैयार किया है। यह ज्यादातर घावों की सर्जरी की ड्रेसिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। 

क्या कहता है वैज्ञानिकों का दावा?

यूनिसेक्स कंडोम से महिला-पुरुष दोनों को बहुत होगा फायदा। वैज्ञानिकों ने दावा करते हुए कहा कि, इस कंडोम के इस्तेमाल से महिला और पुरुष दोनों की सेक्स लाइफ और हेल्थ दोनों में काफी सुधार आएगा। बता दें कि, यह कंडोम एक तरफ से चिपकाने वाला होता है और इसे रेगुलर कंडोम की तरह ही इस्तेमाल किया जा सकता है। ट्विन कैटालिस्ट फर्म के गायनेकोलॉजिस्ट जॉन टैंग इंग चिन के मुताबिक, यह एक रेगुलर कंडोम है बस फर्क केवल इतना है कि इसको पुरुष और महिला दोनों इस्तेमाल कर पाएंगे। साथ ही वैज्ञानिकों का दावा है कि, यूनिसेक्स कंडोम में रेगुलर कंडोम से ज्यादा प्रोटेक्शन है।

इसे भी पढ़ें: मानवीय संकट का सामना कर रहा अफगानिस्तान,अमेरिका करेगा मदद

जानिए कितनी है कीमत और कब होगा उपलब्ध

जानकारी के लिए बता दें कि, यूनिसेक्स कंडोम के एक पैकेट में दो कंडोम होंगे और इसकी कीमत 14.99 रिंगिट यानी करीब 270 रुपये होगी। यानि कि मलेशिया में 20-40 रिंगिट में एक दर्जन कंडोम खरीदे जा सकते है। यूनिसेक्स कंडोम को गायनेकोलॉजिस्ट द्वारा पोलीयूरीथेन (Polyurethane) से बनाया गया है जो कि मटेरियल पारदर्शी (Transparent) है। पोलीयूरीथेन पतला और फ्लेक्सिबल के साथ-साथ मजबूत और वाटरप्रूफ है। बता दें कि, वैज्ञानिकों ने बताया कि, यह कंडोम इतना पतला है कि पहनने वाले को कुछ पता ही नहीं लगेगा। गायनेकोलॉजिस्ट जॉन टैंग इंग चिन ने बताया कि, यूनिसेक्स कंडोम कई क्लीनिकल रिसर्च और टेस्टिंग के राउंड के बाद तैयार किया गया है। साथ ही कहा कि, यह कंडोम अनचाहे प्रेगनेंसी को रोकने और STD को रोकने में काफी असरदार साबित होगी। यूनिसेक्स कंडोम दिसंबर से फर्म की वेबसाइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़