टोपेका में पुलिस ने एक व्यक्ति को गोली मारी, कहा उसके पास हथियार था

Man killed after police shooting in Topeka

टोपेका पुलिस ने बताया कि कल सुबह पार्क में अशांति और गोली चलने की खबर मिलने के बाद वह वहां पहुंचे जहां उस व्यक्ति के साथ उनका संघर्ष हो गया।

टोपेका (अमेरिका)। अमेरिका में कंसास की राजधानी के एक पार्क में दो पुलिस अधिकारियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति के पास हथियार था और उसने पुलिस वालों पर हमला किया।

टोपेका पुलिस ने बताया कि कल सुबह पार्क में अशांति और गोली चलने की खबर मिलने के बाद वह वहां पहुंचे जहां उस व्यक्ति के साथ उनका संघर्ष हो गया। उन्होंने उसे गोली मार दी। पुलिसवालों ने उसे एक ‘संदिग्ध व्यक्ति’ बताया।

 

बाद में उस व्यक्ति की पहचान टोपेका के रहने वाले तीस वर्षीय डोमिनिक टाइरेल व्हाइट के तौर पर हुयी।पुलिस लेफ्टिनेंट कोलिन स्टुअर्ट ने एक वीडियो बयान में बताया कि अधिकारियों से बचकर भागने के दौरान उसने हथियार निकाल लिया, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों को उस पर गोली चलानी पड़ी। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से एक बंदूक बरामद हुई।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़