व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद मार-ए-लागो एस्टेट होगा डोनाल्ड ट्रंप का स्थायी पता

Mar-a-Lago

अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा में पाम बीच तट के पास स्थित अपने मार-ए-लागो एस्टेट को व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद अपना स्थायी आवास बनाएंगे। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई है।

वाशिंगटन। अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा में पाम बीच तट के पास स्थित अपने मार-ए-लागो एस्टेट को व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद अपना स्थायी आवास बनाएंगे। मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गई है। न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक व्हाइट हाउस में ट्रंप के आखिरी दिन निकले ट्रकों को पाम बीच में उनके मार-ए-लागो आवास पर जाते देखा गया।

इसे भी पढ़ें: भारत से मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में ‘व्यापक फेरबदल’ संभव : वार्न

ट्रंप ने कथित तौर पर बुधवार सुबह नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण से कुछ घंटों पहले मार-ए-लागो जाने की योजना बनाई है। राष्ट्रपति के तौर पर अपने चार सालों के कार्यकाल के दौरान ट्रंप ने मार-ए-लागो में अच्छा खासा समय व्यतीत किया है जिसे “विंटर व्हाइट हाउस” भी कहा गया। राष्ट्रपति ने सितंबर 2019 में अपने कानूनी निवास को न्यूयॉर्क शहर के ट्रंप टावर से बदलकर मार-ए-लागो कर लिया था।

इसे भी पढ़ें: IIMC में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन, 31 जनवरी तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा

लंबे समय तक न्यूयॉर्क में रहे 74 वर्षीय ट्रंप ने 1985 में एक करोड़ डॉलर में यह घर खरीदा था और इसे एक निजी क्लब में बदल दिया था जो बीते चार सालों के दौरान उनका शीतकालीन घर रहा। करीब 20 एकड़ में फैले इस स्टेट में 128 कमरे हैं।स एस्टेट के सामने अटलांटिक महासागर का शानदार नजारा दिखता है और क्लब की सदस्यता खरीदने वालों के लिये यह खुला है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़