अफगान शांति वार्ता से पहले काबुल में हुआ आत्मघाती हमला, 4 लोग घायल

Massive explosion heard in Kabul, four injured

काबुल में आत्मघाती हमला हुआ जिसमें चार घायल हो गए।आतंरिक सुरक्षा मंत्रालय ने बताया कि घायलों में सुरक्षाकर्मी और आम नागरिक दोनों शामिल हैं। हालांकि, इस हमले की किसी ने तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है।

काबुल। तुर्की द्वारा अफगान शांति वार्ता में देरी की घोषणा से कुछ घंटे पहले अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आत्मघाती हमला हुआ जिसमें चार लोग घायल हो गए। उल्लेखनीय है कि इस प्रस्तावित वार्ता से उम्मीद की जा रही है कि सभी पक्ष शांति समझौते पर पहुचेंगे और दो दशक से चल रहे युद्ध की समाप्ति होगी।

इसे भी पढ़ें: आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान के साथ वार्ता जारी रखेगा अमेरिका, पेंटागन का आया बड़ा बयान

तुर्की ने रमजान के पवित्र महीने और ईद तक वार्ता स्थगित करने की घोषणा की है। सरकार ने बताया कि आत्मघाती हमलावर ने अफगान सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाया। आतंरिक सुरक्षा मंत्रालय ने बताया कि घायलों में सुरक्षाकर्मी और आम नागरिक दोनों शामिल हैं। हालांकि, इस हमले की किसी ने तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़