लंदन के एलिफेंट एंड कैसल स्टेशन के निकट भीषण आग लगी, काला धुआं आसमान में उठता दिखाई दिया

Massive fire breaks out near Londons Elephant and Castle rail station

लंदन के एलिफेंट एंड कैसल स्टेशन के निकट भीषण आग लग गई। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं हो पाई है। एलिफेंट एंड कैसल व्यस्त यातायात चौराहा है। यह प्रमुख रेल केन्द्र भी है।

लंदन। मध्य लंदन के एलिफेंट एंड कैसल ट्रेन स्टेशन के निकट सोमवार को भीषण आग लग गई, जिसका काला धुआं आसमान में उठता दिखाई दे रहा है। लंदन अग्निशमन विभाग ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि आग बुझाने के लिये दमकल की 10 गाड़ियों और 70 दमकलकर्मियों को तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने मिलिशिया समूह पर की बड़ी कार्रवाई, इराक और सीरिया के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक

विभाग ने लोगों से घटनास्थल की ओर जाने से बचने और सभी दरवाजे व खिड़कियां बंद करने का आग्रह किया है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी तत्काल उपलब्ध नहीं हो पाई है। एलिफेंट एंड कैसल व्यस्त यातायात चौराहा है। यह प्रमुख रेल केन्द्र भी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़