व्हाइट हाउस में किचेन गार्डन को संभालकर रखे जाने की उम्मीदः मिशेल

अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा को उम्मीद है कि व्हाइट हाउस में उनके द्वारा शुरू किए गए किचन गार्डन को उनके बाद यहां आने वाला अमेरिका का प्रथम परिवार संभालकर रखेगा।

वाशिंगटन। अमेरिका की प्रथम महिला मिशेल ओबामा को उम्मीद है कि व्हाइट हाउस में उनके द्वारा शुरू किए गए किचन गार्डन को उनके बाद यहां आने वाला अमेरिका का प्रथम परिवार संभालकर रखेगा। गौरतलब है कि अगले साल जनवरी में मिशेल राष्ट्रपति के इस आधिकारिक आवास से विदाई लेंगी। अपने किचन गार्डन को ‘मेरा बच्चा’ कहकर पुकारने वाली 52 वर्षीय मिशेल ने मंगलवार को आखिरी और आठवीं बार पौधारोपण किया।

उन्होंने कहा कि इस बाग से जितनी उम्मीदें थीं यह उससे आगे गया और लोग क्या खा रहे हैं इस बारे में इसने एक राष्ट्रीय बहस शुरू की। इसने फिर से सामुदायिक बागबानी में रुचि को जगाया। उनके इस आखिरी पौधारोपण में बच्चों के एक समूह ने मदद की। उन्होंने कहा कि यह किचन गार्डन उनका बच्चा है। उन्हें उम्मीद है कि यह आखिरी पौधारोपण नहीं होगा। आने वाले समय में ऐसे प्रशासक आएंगे जो इसे जारी रख व्हाइट हाउस की परंपरा का हिस्सा बनाएंगे।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


Tags

    अन्य न्यूज़