श्रीलंका में कड़ी सुरक्षा के बीच मुस्लिम समुदाय ने नमाज अदा की

muslim-community-prayed-for-peace-between-sri-lanka

कुछ मस्जिदों ने डर के माहौल में नमाज रद्द कर दी और श्रीलंका के मुस्लिम मामलों के मंत्री ने समुदाय के लोगों से अपील की है कि घरों पर ही नमाज अदा करें और उन गिरजाघरों से एकजुटता दिखाएं जो बंद हैं।

कोलंबो। श्रीलंका में ईस्टर पर हुए श्रृंखलाबद्ध आत्मघाती बम विस्फोटों के बाद शुक्रवार को यहां की मस्जिदों के बाहर सशस्त्र पुलिस और खोजी कुत्तों को सुरक्षा में तैनात किया गया जहां जुमे की नमाज अदा करने के लिए मुस्लिम धर्मावलंबी धीरे धीरे पहुंचे। बड़ी संख्या में लोग जाने से डर भी रहे हैं। कुछ मस्जिदों ने डर के माहौल में नमाज रद्द कर दी और श्रीलंका के मुस्लिम मामलों के मंत्री ने समुदाय के लोगों से अपील की है कि घरों पर ही नमाज अदा करें और उन गिरजाघरों से एकजुटता दिखाएं जो बंद हैं।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका ब्लास्ट में नहीं मरे 359 लोग, स्वास्थ्य मंत्रालय ने मृतकों की संख्या में किया संशोधन

मुस्लिम धार्मिक नेताओं ने कहा था कि हमलावरों को देश की मस्जिदों में दफन नहीं किया जाएगा जिसके बाद कुछ मुस्लिमों ने आशंका जताई कि इस्लामी कट्टरपंथी उन्हें निशाना बना सकते हैं। राजधानी कोलंबो में जिन मस्जिदों में नमाज हुई, वहां नमाजियों की संख्या बहुत कम थी। दावतगाहा जुमा मस्जिद के प्रमुख रियाज सैली ने कहा कि हम आतंकवादियों को संदेश देना चाहते हैं कि हम डरेंगे या डिगेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि हमारे यहां आने की मुख्य वजह यह भी है कि हम गिरजाघरों में विस्फोटों में मारे गये लोगों के लिए विशेष नमाज अदा करना चाहते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़