नायला कादरी बलूच का दावा, बलूचिस्तान में चल रहा गृहयुद्ध, आजादी के लिए संघर्ष जारी

Naela Quadri Baloch
ANI
अंकित सिंह । Jul 23 2022 8:15PM

नायला कादरी ने पाकिस्तान और चीन के बीच बनने वाले आर्थिक गलियारे को लेकर भी निशान साधा। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान के लिए चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) मौत की सजा है। यह एक आर्थिक परियोजना नहीं है, बल्कि एक सैन्य परियोजना है।

भारत के पड़ोस में स्थित बलूचिस्तान लगातार आजादी के लिए संघर्ष कर रहा है। बलूचिस्तान में अक्सर पाकिस्तान का विरोध भी देखने को मिल जाता है। इन सबके बीच आजाद बलूचिस्तान की लड़ाई लड़ने वाली बलूच नेता नायला कादरी का बड़ा बयान सामने आया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक नायला कादरी ने दावा किया है कि बलूचिस्तान में गृह युद्ध चल रहा है और हम लोग आजादी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। अपने बयान में बलूच कार्यकर्ता और प्रोफ़ेसर नायला कादरी ने कहा कि बलूचिस्तान में गृहयुद्ध चल रहा है। आजादी के लिए संघर्ष जारी है। छोटी लड़कियां और लड़के संघर्ष कर रहे हैं। आतंकवाद का गढ़ कहे जाने वाले पाकिस्तान को खत्म करने के लिए मैं भारत से बलूचिस्तान से हाथ मिलाने का आग्रह करूंगी। नायला कादरी बलूचिस्तान की निर्वासित प्रधानमंत्री भीं हैं। 

इसे भी पढ़ें: शहबाज शरीफ के बेटे हमजा फिर से चुने गए पंजाब के मुख्यमंत्री, सड़कों पर विरोध प्रदर्शन

इतना ही नहीं, नायला कादरी ने पाकिस्तान और चीन के बीच बनने वाले आर्थिक गलियारे को लेकर भी निशान साधा। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान के लिए चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सीपीईसी) मौत की सजा है। यह एक आर्थिक परियोजना नहीं है, बल्कि एक सैन्य परियोजना है। उन्होंने कहा कि किसी भी देश को बलूच बंदरगाहों को बेचने का अधिकार नहीं है। वे हमें चीनी और पाकिस्तानी बस्तियों के निर्माण के लिए हमारी पुश्तैनी जमीन से विस्थापित कर रहे हैं। आपको बता दें कि यह वही नायला कादरी हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हीरो बताया था। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त के भाषण में बलूचिस्तान का जिक्र किया था। जिसके बाद उसकी आजादी की मांग तेज हो गई।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की हालिया जीत 1987 में भारत के खिलाफ मिली जीत की तरह: रमीज

उस दौरान नायला कादरी ने कहा था कि विश्व के किसी नेता ने हमारे लिए आवाज नहीं उठाई। 70 सालों से पाकिस्तान हम पर जुल्म कर रहा है। लेकिन मोदी जी ने जिस करेज और जुर्रत के साथ हमारा पक्ष रखा वह काबिले तारीफ है। इसी महीने नायला कादरी ने पाकिस्तान को आतंकवाद की फैक्ट्री करार देते हुए कहा था कि भारत सहित पूरे उप महाद्वीप से दहशतगर्दी खत्म कर शांति लानी है, तो उसका रास्ता बलूचिस्तान की आजादी से होकर जाता है। उन्होंने कहा था कि अगर पूरी दुनिया से आतंक को समाप्त करना है, तो पाकिस्तान को खत्म करना होगा। सच तो यह है कि पूरी दुनिया में जहां भी आतंक होता है, जब आप उसको कुरेदते हैं तो वहां भी पाकिस्तान निकलता है। सब जगह आतंक के पीछे कहीं न कहीं पाकिस्तान का संबंध मिल जाता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़