जापान के साथ विवादित द्वीप के पास चीनी पोतों ने डाला लंगर

Near disputed island With Japan China ships anchored

जापान के तटरक्षक के अनुसार चार जहाजों ने सोमवार सुबह करीब 10 बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात करीब एक बजे) जापान के नियंत्रण वाले द्वीप श्रृंखला के आस पास से समुद्र में प्रवेश किया।

बीजिंग। पूर्वी चीन सागर में रविवार को चार चीनी तटरक्षक पोतों ने लंगर डाला। इन पोतों ने लंगर उन विवादित द्वीपों के पास डाला है जिन पर जापान और चीन अपने अपने दावे करते हैं। एक सप्ताह से भी कम समय के भीतर ऐसी यह दूसरी घटना है। जापान के तटरक्षक के अनुसार चार जहाजों ने सोमवार सुबह करीब 10 बजे (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार रात करीब एक बजे) जापान के नियंत्रण वाले द्वीप श्रृंखला के आस पास से समुद्र में प्रवेश किया।

इस द्वीप को जापानी में सेनकाकु और चीनी में दियाओयू कहा जाता है। ये जहाज दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहे थे। द्वीप श्रृंखला पर जापान का नियंत्रण है। चीन के स्टेट ओशीएनिक प्रशासन के एक ऑनलाइन बयान में सिर्फ यही कहा गया है कि चार चीनी तट रक्षक पोत ‘‘दियाओयू द्वीपसमूह के चीनी समुद्री क्षेत्र में गश्त लगा रहे हैं।’’

जापान के तटरक्षक ने बताया कि बृहस्पतिवार के बाद से यह ऐसी दूसरी घटना है। जापान बराबर यह शिकायत करता रहा है कि उसके लगातार विरोध के बावजूद चीन द्वीप श्रृंखला में नियमित रूप से अपने जहाज भेजकर तनाव बढ़ाता रहता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़