राफेल डील में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करेगी फ्रांस सरकार, जज की हुई नियुक्ति: रिपोर्ट

Rafale
प्रतिरूप फोटो

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल फाइनेंशियल प्रॉसिक्यूटर्स ने राफेल सौदे को लेकर शुक्रवार को जांच किए जाने की जानकारी दी है। आपको बता दें कि भारत सरकार और विमान निर्माता कंपनी डसाल्ट के बीच में 36 राफेल विमान को लेकर समझौता हुआ था।

नयी दिल्ली। राफेल विमान सौदे की जांच के लिए फ्रांस सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। आपको बता दें कि फ्रांस सरकार ने राफेल सौदे में कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए एक जज की नियुक्त की है। फ्रेंच पब्लिकेशन मीडियापार्ट ने भ्रष्टाचार के मामले को लेकर एक रिपोर्ट छापी थी। जिसमें  राफेल सौदे में भ्रष्टाचार के कथित सबूतों की जांच को रोकने का दावा किया गया

इसे भी पढ़ें: भारतीय वायुसेना में 2022 तक राफेल को शामिल करने का लक्ष्य: वायु सेना प्रमुख 

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नेशनल फाइनेंशियल प्रॉसिक्यूटर्स ने राफेल सौदे को लेकर शुक्रवार को जांच किए जाने की जानकारी दी है। आपको बता दें कि भारत सरकार और विमान निर्माता कंपनी डसाल्ट के बीच में 36 राफेल विमान को लेकर समझौता हुआ था। जो करीब 9.3 अरब डॉलर रुपए का था। इस विमान समझौते को लेकर लंबे समय से भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: फिर होगा टेररिस्तान पर स्ट्राइक? एक रात में ही पाकिस्तान के कई चक्कर लगाने में सक्षम राफेल से ख़ौफ़ज़दा इमरान! 

भारत में लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान विपक्ष ने राफेल को बड़ा मुद्दा बनाया था। राफेल विमान सौदे की फाइलें उच्चतम न्यायालय तक पहुंची थीं। हालांकि अदालत ने अपनी जांच में भ्रष्टाचार के आरोप सिद्ध नहीं हुए थे। वहीं, नेशनल फाइनेंशियल प्रॉसिक्यूटर्स ने विमान सौदे की जांच से इनकार कर दिया था। जिसको लेकर मीडियापार्ट ने कई रिपोर्ट्स छापते हुए गंभीर आरोप लगाए थे। 

विमान निर्माता कंपनी डसाल्ट ने इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि कंपनी ने पहले साफ किया था कि सौदे में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं हुआ है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़