चीन के बिजली संयंत्र हादसे के मामले में नौ लोग हिरासत में

[email protected] । Nov 28 2016 2:05PM

चीन के यांग्शी प्रांत में निर्माण स्थल पर हुई घातक दुर्घटना के मामले में आज नौ लोगों को हिरासत में लिया गया। इस दुर्घटना में 74 लोगों की मौत हुई थी।

बीजिंग। चीन के यांग्शी प्रांत में निर्माण स्थल पर हुई घातक दुर्घटना के मामले में आज नौ लोगों को हिरासत में लिया गया। इस दुर्घटना में 74 लोगों की मौत हुई थी। फेनचेंग शहर में 24 नवंबर को एक बिजली संयंत्र के लिए बनाये जा रहे एक कूलिंग टावर के मचान के गिरने से 74 लोगों की मौत हो गयी थी। साथ ही इस हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गये थे।

सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ की खबर के मुताबिक स्थानीय पुलिस ने दुर्घटना के लिए प्रमुख रूप से जिम्मेदार होने के संदेह में नौ लोगों को हिरासत में लिया है। बिजली स्टेशन पर कोयले से चलने वाली एक हजार मेगावाट की दो इकाइयों का निर्माण कार्य जुलाई में शुरू हुआ था और इसके वर्ष 2018 की शुरुआत में पूरा होने की संभावना है। हेबेई यिनेंग टावर इंजीनियरिंग कॉपरेरेशन लिमिटेड टावर का निर्माण कर रही है।

इस मामले में हिरासत में लिए गये नौ लोगों में हेबेई यिनेंग टावर इंजीनियरिंग कॉपरेरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष और निर्माण परियोजना के मुख्य इंजीनियर शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच चल रही है। इससे पहले दुर्घटना के मामले में 17 लोगों को हिरासत में लिया गया था।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

All the updates here:

अन्य न्यूज़