कोरोना महामारी के बीच पाकिस्तान ने शुरू किया पोलियो रोधी अभियान

polio

पाकिस्तान ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच पोलियो रोधी अभियान शुरू किया।अधिकारियों को उम्मीद है कि नवीनतम अभियान से देश को पोलियो मुक्त बनाने में मदद मिलेगी। पाकिस्तान में पिछले साल पोलियो का एकमात्र मामला दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में आया था।

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी अधिकारियों ने देश में कोविड-19 के बढ़ रहे मामलों के बावजूद सोमवार को इस साल पहला राष्ट्रव्यापी पोलियो रोधी अभियान शुरू किया। पोलियो कार्यक्रम के संयोजक शहजाद बेग द्वारा जारी बयान के मुताबिक, पांच दिनों तक चलने वाले पोलियो रोधी अभियान में करीब डेढ़ लाख स्वास्थ्य कर्मी हिस्सा ले रहे हैं और इस दौरान पांच साल से कम उम्र के 2.24 करोड़ बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है।

इसे भी पढ़ें: US ने यूक्रेन दूतावास के कर्मचारियों के परिवारों को रूसी हमले के बढ़ते खतरों के बीच को देश छोड़ने का आदेश दिया

उन्होंने बताया कि पिछला पोलियो रोधी अभियान कई हफ्ते पहले कोविड-19 के मामलों में कमी आने के बाद शुरू किया गया था। अधिकारियों को उम्मीद है कि नवीनतम अभियान से देश को पोलियो मुक्त बनाने में मदद मिलेगी। पाकिस्तान में पिछले साल पोलियो का एकमात्र मामला दक्षिण पश्चिम बलूचिस्तान प्रांत में आया था। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान दुनिया के मात्र दो देश हैं, जहां पर पोलियो बीमारी है और बच्चे अपंग हो रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़