अब कश्मीर मुद्दे को ICJ में ले जाएगा पाकिस्तान, विदेश मंत्री ने दिए संकेत
प्रधानमंत्री की विशेष सहायक(सूचना) फिरदौस आशिक अवान ने संवाददाताओं को बताया कि कैबिनेट ने सैद्धांतिक रूप से कश्मीर मुद्दे को आईसीजे में ले जाने को मंजूरी प्रदान कर दी।
इस्लामाबाद। भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने के बाद पाकिस्तान ने मंगलवार को कहा कि वह कश्मीर मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत (आईसीजे) का रूख करेगा। विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक समाचार चैनल से कहा, ‘‘सैद्धांतिक रूप से कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय न्याय अदालत में ले जाने का फैसला किया गया है।’’ उन्होंने कहा कि सभी कानूनी पहलुओं पर विचार किए जाने के बाद यह फैसला किया गया है।
وزیر خارجہ مخدوم شاہ محمود قریشی کا فرانسیسی وزیر خارجہ ژاں ایو لیدریاں سے ٹیلیفونک رابطہ.
— Govt of Pakistan (@pid_gov) August 20, 2019
مقبوضہ جموں و کشمیر میں بھارت کی جانب سے جاری انسانی حقوق کی سنگین خلاف ورزیوں سمیت خطے میں امن و امان کی صورتحال پر تبادلہ ء خیال. pic.twitter.com/VbTrPtgXBV
प्रधानमंत्री की विशेष सहायक(सूचना) फिरदौस आशिक अवान ने संवाददाताओं को बताया कि कैबिनेट ने सैद्धांतिक रूप से कश्मीर मुद्दे को आईसीजे में ले जाने को मंजूरी प्रदान कर दी। उन्होंने कहा कि कश्मीर में मानवाधिकार के कथित उल्लंघन के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।
अन्य न्यूज़