सदन के पैनल को हिलेरी से पूछताछ करनी चाहिएः ट्रंप

[email protected] । Mar 28 2017 2:34PM

ट्रंप ने अपने प्रचार अभियान के तार रूस से जुड़े होने के आरोपों को फर्जी बताकर खारिज कर दिया और कहा कि खुफिया जांच पैनल को हिलेरी क्लिंटन के उस देश से संबंधों की जांच करनी चाहिए।

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज अपने प्रचार अभियान के तार रूस से जुड़े होने के आरोपों को फर्जी बताकर खारिज कर दिया और कहा कि खुफिया जांच पैनल को उनके प्रचार सलाहकारों के रूस से संबंधों के बजाय बिल क्लिंटन और हिलेरी क्लिंटन के उस देश से संबंधों की जांच करनी चाहिए। ट्रंप ने अपने समर्थकों से ट्विटर पर कहा, ‘‘सदन की खुफिया समिति बिल और हिलेरी की उस संधि की जांच क्यों नहीं कर रही, जिसने बड़ी मात्रा में यूरेनियम रूस जाने दी। वह उस रूसी भाषण-बिल को मिलने वाले धन, हिलेरी द्वारा रूस की तारीफ या पोडेस्टा रूसी कंपनी वाले मामले पर गौर क्यों नहीं करती?’’

ट्रंप ने अपने ट्वीट में दावा किया कि राष्ट्रपति पद की चुनावी दौड़ में उनकी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी ने विदेश मंत्री रहने के दौरान यूरेनियम रूस जाने दिया। ट्रंप के ये आरोप दरअसल रूस की परमाणु ऊर्जा एजेंसी द्वारा टोरंटो की एक कंपनी में नियंत्रण संबंधी हिस्सेदारी खरीदने से जुड़े हैं। टोरंटों की इस कंपनी की अमेरिका में खदान और मिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ट्रंप रूस की कहानी एक धोखा है।’’

All the updates here:

अन्य न्यूज़