फ्रांस के अन्य शहरों के बाद पेरिस ने भी जलवायु आपातकाल की घोषणा की

paris-decalre-climate-emergency

फ्रांस के अन्य शहरों और संसद के बाद पेरिस ने भी मंगलवार को जलवायु आपातकाल की घोषणा कर दी। पेरिस में ही 2015 में जलवायु परिवर्तन को लेकर ऐतिहासिक समझौता हुआ था।पर्यावरण की प्रभारी उपमहापौर सीलिया ब्लॉएल ने कहा, पेरिस ने भी अन्य शहरों की तरह जलवायु आपातकाल की घोषणा कर दी है।

पेरिस। फ्रांस के अन्य शहरों और संसद के बाद पेरिस ने भी मंगलवार को जलवायु आपातकाल की घोषणा कर दी। पेरिस में ही 2015 में जलवायु परिवर्तन को लेकर ऐतिहासिक समझौता हुआ था।पर्यावरण की प्रभारी उपमहापौर सीलिया ब्लॉएल ने कहा,  पेरिस ने भी अन्य शहरों की तरह जलवायु आपातकाल की घोषणा कर दी है।  उन्होंने 2015 के समझौते के उद्देश्यों का पालन करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इसे भी पढ़ें: G20 के 19 सदस्यों ने अमेरिका के बिना पेरिस जलवायु समझौते पर पुन:प्रतिबद्धता जाहिर की

घोषणा में यह भी कहा गया है कि पेरिस में एक  जलवायु अकादमी  बनाई जाएगी, जिसका मकसद इस मुद्दे पर युवाओं और जनता को बेहतर शिक्षा देना है। ब्रिटेन की संसद दुनिया की पहली संसद है जिसने जलवायु आपातकाल की घोषणा की। उसने एक मई को एक प्रस्ताव पारित कर यह घोषणा की थी। आयरलैंड की संसद ने यही प्रस्ताव 10 मई को पारित किया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़