अरिजोना में बाढ़ आने से आठ लोगों की मौत, अनेक लापता

People died in flash flood at Arizona swimming hole
[email protected] । Jul 17 2017 12:27PM

अरिजोना के पेसन के पास एक तरणताल में बाढ़ आने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी, जबकि अनेक लोग लापता हो गये। गिला काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने यह जानकारी दी।

लॉस एंजिलिस। अरिजोना के पेसन के पास एक तरणताल में बाढ़ आने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गयी, जबकि अनेक लोग लापता हो गये। गिला काउंटी शेरिफ के कार्यालय के जे एडम शेफर्ड ने बताया कि कोल्ड स्प्रिंग्स स्विमिंग होल में बाढ़ के बाद शेरिफ कार्यालय के कर्मचारियों को आपात स्थिति में सूचित किया गया। शेफर्ड ने एक बयान में लापता लोगों की जानकारी दिये बगैर बताया, ‘‘बाढ़ आने से आठ लोगों के हताहत होने की पुष्टि हुयी है, जबकि शेष लापता लोगों की तलाश जारी है।’’

राष्ट्रीय मौसम सेवा के अनुसार दक्षिणपूर्वी अरिजोना में आज शाम तक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की गयी थी। अरिजोना आपातकालीन सूचना नेटवर्क के मुताबिक वर्ष 1996 से अभी तक बाढ़ के कारण करीब 40 लोग हताहत हो चुके हैं, जो किसी अन्य तूफान में मरने वालों की संख्या से अधिक हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़