जलदस्युओं ने इंडोनेशियाई लोगों का अपहरण किया

[email protected] । Apr 16 2016 10:35AM

इंडोनेशिया ने कहा है कि मलेशिया और फिलिपींस की सीमा के समीप जल क्षेत्र में उसके चार नागरिकों को जलदस्युओं ने अगवा करने के साथ ही पोतों को भी कब्जे में ले लिया है।

जकार्ता। इंडोनेशिया ने कहा है कि मलेशिया और फिलिपींस की सीमा के समीप जल क्षेत्र में उसके चार नागरिकों को जलदस्युओं ने अगवा करने के साथ ही पोतों को भी कब्जे में ले लिया है। जलदस्युओं ने एक नागरिक को गोली भी मार दी। इंडोनेशियाई विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक बयान में बताया कि जलदस्युओं की गोली के शिकार होने वाले व्यक्ति के साथ ही चालक दल के पांच अन्य सदस्य जलदस्युओं के कब्जे से निकल भागने में सफल रहे और अब वे मलेशिया में हैं।

मंत्रालय ने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर शाम की है। इससे पूर्व मार्च में जलदस्युओं ने इसी क्षेत्र में एक इंडोनेशियाई पोत के चालक दल के दस सदस्यों को अगवा कर लिया था। इस क्षेत्र को काफी असुरक्षित जल सीमा क्षेत्र माना जाता है। उस मामले में अगवा किए गए पोत के मालिक को संभवत: आतंकवादी समूह अबु सैयाफ की ओर से फिरौती की रकम के लिए टेलीफोन कॉल आए थे। प्रशासन का मानना है कि इन दस इंडोनेशियाई नागरिकों को फिलिपींस में बंधक बनाकर रखा गया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़